दुनिया के सबसे मोटे लड़के ने घटाया वजन, एक बार में खाता था पांच लोगों का खाना - News Jagran24

Breaking News

Monday, May 7, 2018

दुनिया के सबसे मोटे लड़के ने घटाया वजन, एक बार में खाता था पांच लोगों का खाना

इंडोनेशिया में रहने वाला दुनिया का सबसे मोटा लड़का आर्य परमाना फिर खबरों में हैं। इस बार वजह अच्छी है। आर्य ने सर्जरी के बाद अपना 190 किलो वजन घटाकर आधा कर लिया है। 10 साल की उम्र में वो एक बार में पांच लोगों का खाना खा जाता था। हालत ये थी की इस वजन में आर्य के लिए 5 मिनट भी खड़े होना मुश्किल था। उसका दिनभर लेटे ही बीतता था। सर्जरी से पहले इंडोनशियन वर्ल्ड रिकॉर्ड म्यूजियम ने सबसे मोटे लड़के का रिकॉर्ड उसके नाम दर्ज किया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I06dGW

No comments:

Post a Comment