पाकिस्तान: जिस हेलिकॉप्टर में प्रधानमंत्री रहते हुए दौरे किए, लौटने के बाद उसी में जेल जाएंगे नवाज शरीफ - News Jagran24

Breaking News

Thursday, July 12, 2018

पाकिस्तान: जिस हेलिकॉप्टर में प्रधानमंत्री रहते हुए दौरे किए, लौटने के बाद उसी में जेल जाएंगे नवाज शरीफ

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के मामले में सजा पाए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शुक्रवार को ब्रिटेन से देश वापस लौट सकते हैं। यहां उतरते ही एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसी हेलिकॉप्टर से लाहौर की अदियाला जेल ले जाया जाएगा, जिसमें बैठकर वे कभी पीएम के तौर पर देश का दौरा करते थे। नवाज के साथ उनकी बेटी मरियम के लौटने की भी संभावना है। जहां नवाज शरीफ को पाक की जवाबदेही कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में 10 तो वहीं साल की सजा सुनाई है, तो वहीं मरियम को भी 7 साल की सजा दी गई है। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (नैब) ने इस सिलसिले में गृह मंत्रालय से दो हेलिकॉप्टरों की मांग की है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2usugst

No comments:

Post a Comment